Top 10 Mysterious Places in the World in Hindi | दुनिया के टॉप 10 रहस्यमयी जगह

Top 10 Mysterious Places in the World in Hindi | दुनिया के 10 रहस्यमयी जगह जो शायद आप नहीं जानते होंगे, नमस्कार दोस्तों आज मै बात करने जा रहा हूँ दुनिया में ऐसे Mysterious जगहों की जिनके बारे में पढ़कर आप हैरान हो जायेंगे। इन जगहों पे छुपे हुए है कई सारे राज़ और अजूबे, तो क्या आप तैयार है ऐसे कुछ जगहों के बारे में जानने के लिए।


ऐसे तो माना जाता है कि इस पृथ्वी पर कई सारे Mysterious जगह है जिनकी गुत्थी ना तो आज तक कोई वैज्ञानिक (Scientist) और ना कोई Archiologist सुलझा पाया है, हम यहाँ बात करेंगे कुछ ऐसे जगहों की जहां आज तक शायद ही कोई गया हो और कुछ Tourist Places की जिनमे बहुत सारे गहरे राज़ छुपे हुए है।

1) Bermuda Triangle

बरमूडा ट्रायंगल इस दुनिया का सबसे Mysterious Place माना जाता है और इसका जिक्र भारत के पौराणिक कथाओ में भी किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बरमूडा ट्रायंगल अपने आसपास आने वाली सारी चीजों को निगल लेता है, Bermuda Triangle का Gravitational field इतनी तीव्र है कि ये किसी भी चीज को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है।


यहाँ पर बहुत सारे हवाई जहाज गायब हो चुके है जिनका आजतक कुछ भी पता नहीं चल सका। Bermuda Triangle को Devils Triangle भी कहा जाता है, ये जगह Bermuda, Puerto Rico और Miami के बीच में स्थित है।

पहले के मुक़ाबले आजकल यहाँ पर हादसे कम हो गए है और कुछ हद तक वैज्ञानिक भी इसकी गुत्थी सुलझा रहे है, कोलोराडो के एक वैज्ञानिक का मानना है कि यहाँ Hexagonal Clouds बनते है जो कि Air Bomb जैसे फटते है इनके फटने से तूफान उठता है जो किसी भी बड़े वस्तु को नुकसान पहुंचा सकता है।

2) Dragon Sea – Japan

Dragon Sea की कहानी भी सदियों पुरानी है बरमूडा ट्रायंगल के जैसे ड्रैगन ट्रायंगल भी Pacific महासागर के Island में स्थित है, ये जगह Tokyo शहर से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पर हवाई जहाज से लेकर सबमरीन तक सब गायब हो चुके है, कहा जाता है कि ड्रैगन ट्रायंगल पहुँचने के वक़्त ही कम्पास अपनी दिशा बदल देता है।


जापानी लोगो का मानना है कि इस समुन्द्र में ड्रैगन रहते है जिनके कारण यहाँ पर घटनाये होती रहती है। वर्ष 1952 में जापान गवर्नमेंट ने यहाँ पर एक सर्वे टीम भेजा था जिसमे 31 लोग थे मगर वे सब इस Dragon Sea में डूब गये और फिर कभी लौट कर नहीं आये।

आश्चर्य की बात ये है कि Dragon Sea बिलकुल ही Bermuda Triangle के विपरीत दिशा में है। यहाँ पर हादसे Bermuda Triangle से भी ज्यादा है और आज तक लोगो ने Dragon Sea के बारे में अलग अलग बाते बनाई है। कोई कहता है कि यहाँ ड्रैगन है तो कोई और एलियन की बात करते है, हमें अवश्य बताये अगर आप Dragon Sea के बारे में कुछ और जानते है तो।

3) Great Pyramid of Cholula – Mexico

Egypt के पिरामिड के बारे में सबने सुना है मगर क्या आपने कभी मेक्सिको के पिरामिड के बारे में सुना है?


मेक्सिको की पिरामिड दुनिया की सबसे बड़ी पिरामिड में से एक है Area और Volume के हिसाब से। यहाँ की सबसे बड़ी Mystery ये है कि कोई नहीं जानता यहाँ इतनी बड़ी पिरामिड आखिर बनाई किसने थी।

इसका ज़िक्र Guinness Book of World Record में भी नहीं है, यह पिरामिड मंदिर जैसे बनाई गयी है और इसमें सीढ़िया भी है जिससे आप पिरामिड के ऊपर तक जा सकते है। अगर आप कभी मेक्सिको शहर जा रहे हो तो इस Pyramid में छुपे हुए Tunnels में जाना न भूले।

4) Blood Falls – Antarctica


Antarctica एक ऐसी जगह है जो हर वक़्त आपको यह याद दिलाती रहेगी कि दुनिया में ऐसी बहुत सारी जगह है जो अब भी मानव जाति से परे है। Blood Falls को दुनिया का सबसे कठिन फॉल्स माना जाता है और इस Mysterious फॉल्स में बहुत आयरन पाया जाता है।

पहले वैज्ञानिको का मानना था कि यहाँ पानी का रंग लाल शैवाल की वजह से है मगर टेलर नामक वैज्ञानिक ने वर्ष 1911 में ये खोज निकाला था कि इस जगह पर आयरन की मात्रा काफी अधिक है जो पानी को लाल रंग देती है।

5) Caño Cristales


यह एक Mysterious Lake (झील) है जो कि कोलंबिया में स्थित है यहाँ पर पानी का रंग गर्मियों के मौसम में लाल हो जाता है। इस जगह पर काफी सारे दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे मिलते है, कहा जाता है कि इन्ही दुर्लभ प्रजातियों की वजह से इस झील का रंग लाल है। क्या आप कोलंबिया में ये जगह देखना चाहेंगे हमें कमेंट में जरूर बताये।

6) Musical Pillars of Vittala Temple

विट्ठल मंदिर कर्नाटक में स्थित है और इस लिस्ट में भारत का एक ही Mysterious जगह है। कहा जाता है कि इस मंदिर में 56 Pillars है जिनसे सात सुर निकलते है, यह मंदिर Vijaynagar Dynasty की है जो 14वीं शताब्दी में बनाई गयी थी।


ये सात सुर (सा, रे, गा, मा, पा, धा, नी) है अब आप सोच रहे होंगे कि पिलर्स के अंदर कुछ नहीं है जो ये आवाजें आती है मगर आपकी Guess गलत है यह माना जाता है कि इन पिलर्स को बनाते वक़्त अलग अलग सामान का प्रयोग किया गया है जिसका अंतर आप नहीं कर सकते।

7) Zone of Silence – Mexico

यह मेक्सिको की एक ऐसी जगह है जहाँ पर रेडियो सिग्नल काम नहीं करते और यहाँ तक की यह Area Metiorites (उल्कापिंडो) को भी खींच लेती है। वर्ष 1970 में ये ज़ोन सुर्खिओं में था जब अमेरिका के द्वारा लॉन्च किया गया Athena रॉकेट यहाँ आकर क्रैश हुआ था।


यह रॉकेट Green River Utah से लॉन्च किया गया था और इसे White Sand Mexico में लैंड करना था मगर अचानक ही ये गायब हो गयी और अगले दिन सुबह Zone of Silence में क्रैश हो गयी। वैज्ञानिको का मानना है कि इस जगह पर बहुत तरह के Magnetite है जो कि मैग्नेटिक फील्ड के रास्ते आते है।

आप माने या ना माने लेकिन ये जगह भी Geographical Pyramid of Egypt, Bermuda Triangle और जापान के Dragon Triangle के Latitude यानि अक्षांश में आती है।

8) Jacob’s Well

आप सोच रहे होंगे की एक Well यानि कुएं की Mystery क्या हो सकती है, आपको बता दे Jacob’s Well विंबलडन अमेरिका में है।


यहाँ पर वर्ष 1850 में काफी मौत हो चुकी है, बहुत सालो तक ये अमेरिकन्स के लिए एक मिलने की जगह हुआ करती थी मगर अब इसे एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सुनकर ज्यादा खुश मत हो जाइये क्योंकि यहाँ पर अनगिनत घटनाये लोगो के साथ घटी है और काफी लोगो ने अपनी जान भी गंवाई है।

9) Dead Sea – Jordon

Dead Sea में आप Swiming नहीं कर सकते इसका कारण ये है कि कोई भी Dead Sea में Swim नहीं करता सब Float करते है, जी हाँ Dead Sea में आप कभी नहीं डूबेंगे क्योंकि यहाँ के पानी में नमक की मात्रा बहुत अधिक है


यहाँ का पानी पीया नहीं जा सकता नमक और तेल की वजह से इसीलिए यहाँ मछली या पानी में रहने वाले जीव नहीं रहते बस यहाँ पर आपको शैवाल, बैक्टीरिया इसी तरह के जीव मिलेंगे।

10) The Nazca Lines – Peru

ऐसा माना जाता है कि Nazca Lines वर्ष 400 से 650 के बीच में बनाया गया है यह भारत के Indus Valley Civilization के समान ही है, अगर आप यह लाइन्स देखे तो इसमें आपको अलग-अलग तरह के पशु, पक्षी, मछली और आदमी के दृश्य दिखेंगे अब आप ये सोच रहे होंगे कि इसमें Mystery क्या है।


ये लाइन्स सिर्फ ऊपर से हेलीकाप्टर या एयरक्राफ्ट की सहायता से ही आपको दिख सकती है आप इसे जमीन पर रहकर नहीं देख सकते।

Archiologists ने Nazca Civilizations के बारे में बहुत खोज खबर की मगर आज तक किसीको इस Mystery की समझ नहीं आयी। कुछ वैज्ञानिको का मानना है कि शायद Nazca के लोगो ने ये लाइन्स इसीलिए बनाया था ताकि भगवान उन्हें आकाश से देख सके।

अभी के लिए इतना ही, आशा करता हूँ आपको इस रोचक पोस्ट की जानकारी अच्छी लगी होगी तो इसे एक शेयर जरूर करना।

Post a Comment

Previous Post Next Post