भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन, छुट्टियाँ बिताने के लिए सबसे बढ़िया जगह

आज हम बात करने वाले है भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन के बारे में जहाँ जाना हर किसी का सपना होता है, हिल स्टेशन का नाम सुनते ही दिमाग में आता है वहां का मौसम, सुंदरता, मनोरंजन और खाना यही कारण है कि कई लोग हर साल अलग-अलग Hill Station पर जाना पसंद करते है।

खासकर गर्मियो के मौसम में जब हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नही होते। वैसे तो भारत के ज्यादातर शहरों के पास कोई न कोई हिल स्टेशन है पर आज मै आपको ऐसे 10 हिल स्टेशन के बारे में बताऊंगा ताकि आपको इस साल अपनी पसंदीदा जगह चुनने में ज्यादा मेहनत ना करना पड़े, चलिए शुरू करते है मसूरी से।


Mussoorie (Uttarakhand)

मसूरी उत्तराखंड राज्य के देहरादून से 30 किलोमीटर की दूरी पर है, इस हिल स्टेशन से शिवालिक पर्वतमाला और दून घाटियों का नज़ारा देखते ही बनता है। इस जगह का नाम मसूर नाम की झाड़ी से लिया गया है जो इस क्षेत्र में बहुत अधिक पायी जाती है।


गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है और सर्दियों में यहाँ बर्फ़बारी का मज़ा भी लिया जा सकता है। अगर आप यहाँ जाने की सोच रहे है तो यहां के Kempty Falls, Lal Tibba Scenic Point, ज्वालादेवी मंदिर और झरीपानी फॉल्स को जरुर देखे।

Almora (Uttarakhand)

अल्मोड़ा को भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है, यहां के बर्फ के पहाड़, रुई जैसी सफ़ेद बर्फ, हरी-भरी घास, सुन्दर झरने और यहां से सुंदर दृश्य इस हिल स्टेशन की सुन्दरता में चार चाँद लगाते है।


यहां पहुंचकर आप अपनी थकान को पल भर में ही भूल जायेंगे, यहां का नंदा देवी मंदिर, चितई गोलू देवता मंदिर, Katarmal मंदिर, Binsar और Kosi देखने योग्य है। अगर आप Trekking के शौक़ीन है तो भी अल्मोड़ा आपके लिए उपयुक्त है।

Mount Abu (Rajasthan)

माउंट आबू राजस्थान का एकलौता हिल स्टेशन है, जहाँ राजस्थान में इतनी गर्मी पड़ती है वहीँ माउंट आबू में तापमान कम रहता है। आज ही नही बल्कि कई सालो पहले जब राजस्थान के राजा महाराजा गर्मी से बेहाल हो जाते थे तो राहत पाने के लिए वो भी माउंट आबू ही आया करते थे।


पहाड़ो से घिरा हुआ ये हिल स्टेशन सुंदर कलाकृतियों वाले मंदिरों से भरा है, ये जगह केवल हिन्दुओ की ही नही बल्कि जैन धर्म के लोगो के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। राजस्थान के राजसी संस्कृति की झलक भी इस स्थान पर साफ़ देखने को मिलती है।

Darjeeling (West Bengal)

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 80 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नही है। दार्जिलिंग की सुन्दरता का जादू ही है जिसके कारण यहाँ हर मौसम में लोगो की भीड़ रहती है, ये एक ऐसी जगह है जहाँ आपको भी अपने जीवन में कम से कम एक बार जरुर जाना चाहिए।


यहां की सुन्दरता ही नही बल्कि यहां उगने वाली चाय भी पूरे संसार में प्रसिद्द है। यह हिल स्टेशन तो अंग्रेजो के समय में ही विकसित हो गया था, अगर आप यहाँ जा रहे है तो यहां की Toy Train की यात्रा करना ना भूले। टॉय ट्रेन के विषय पर अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते है।

Munnar (Kerela)

केरल राज्य का यह हिल स्टेशन भारत के ही नही बल्कि विदेशो में भी प्रसिद्द है। यह हिल स्टेशन अंग्रेजो के समय से ही प्रसिद्द है, अंग्रेजो के समय में ये उनका ग्रीष्मकालीन रिसोर्ट हुआ करता था। मुन्नार शब्द असल में एक मल्यालम शब्द है जिसका मतलब होता है तीन नदियों का संगम।


मुन्नार में तीन नदियाँ एक ही जगह पर मिलती है Madhurapuzha, Nallathanni और Kundaly इन तीन नदियों का संगम मुन्नार में होता है। मुन्नार अपने बेहतरीन मौसम के साथ-साथ यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, छोटी-छोटी नदियाँ और झरने के लिए भी प्रसिद्द है।

Manali (Himachal Pradesh)

हमारे लिस्ट में पांचवे स्थान पर है मनाली, ऋषि मनु का घर माना जाने वाला मनाली किसी पहचान का मोहताज नही है। मनाली को इसकी सुन्दरता के साथ-साथ इसके हिन्दुओ के लिए धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है।


मनाली तक पहुंचना बहुत ही आसान है और यहां आपको अपने मनोरंजन के लिए वो सब कुछ मिल जायेगा जैसे River Rafting, Paragliding, Trekking, Hiking आदि। यहां कई ऐसे स्थान है जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए जैसे हिडिम्बा मंदिर, विशिष्ठ कुंड, मणिकरण, रोहतांग पास, सोलंग नाला। इसीलिए जब भी यहाँ जाये, अतिरिक्त समय निकालकर जाये।

Ooty (Tamilnadu)

ऊटी शहर Udghamandalam नाम से भी जाना जाता है जो तमिलनाडु ही नही बल्कि कर्नाटक राज्य के सीमा से भी सटा हुआ है। इस हिल स्टेशन पर पहुँचने के लिए आप हवाई जहाज, बस, कार या ट्रेन किसी का भी उपयोग कर सकते है। इसके साथ ही यहाँ चलने वाली टॉय ट्रेन भी आपको जरुर भाएगी।


दक्षिण भारत के अन्य स्थानों की तुलना में यहाँ का मौसम हमेशा ठंडा और खुशनुमा रहता है इसीलिए जब भी जाये गर्म कपड़े साथ लेकर जाये। Doddabetta पहाड़, बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, Kalhatti Falls, Kotagiri हिल यहां के दर्शनीय स्थानों में से है।

Nainital (Uttarakhand)

नैनीताल को जाना जाता है अपनी झीलों के लिए ये जगह पूरी तरह से झीलों से घिरी हुई है। उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है, आपको चाहे अपने दोस्तों के साथ घूमना हो या परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताना हो हर तरह से ये स्थान आपके लिए परफेक्ट है।


गर्मियों में नैनीताल की खूबसूरती और ठंडा मौसम सैलानियों को अपनी तरफ खींच लाते है और सर्दियों में बर्फ़बारी और Winter Sports इसे और भी आकर्षक बना देते है। यहां की सुन्दरता ही काफी है किसी को भी पागल करने के लिए।

Shimla (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से हिल स्टेशन को “पहाड़ो की रानी” के नाम से भी जाना जाता है। यह भी अंग्रेजो की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। यहां की सुन्दरता को शब्दों में बताना बहुत ही मुश्किल है।


यह एक ऐसी जगह है जहाँ की हर चीज अनोखी है फिर वो चाहे यहां का मॉल रोड हो या जाखू मंदिर, मशोबरा हो या कुफरी शिमला की हर एक जगह में आपको ब्रिटिश समय की झलक देखने को मिलती है। सर्दियों के समय में यहां पर जमकर बर्फ गिरती है और साल के अन्य महीनो में भी यहां का मौसम ठंडा रहता है।

Srinagar (Kashmir)

किसी शायर ने कश्मीर के बारे में कहा था कि अगर इस धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं है। ये जगह है ही इतनी खुबसूरत कि इसे देखकर किसी के भी मुंह से ये निकले। यह एक ऐसा शहर है जिसमे कोई कमी नही है, सुन्दर झीलें, धार्मिक स्थान, चारो ओर हरी-भरी जमीन, हाउस बोर्ड इस स्थान को हर तरह से संपन्न बनाते है।


इस जगह की सुंदरता को देखने का सपना मेरी तरह कई लोगो ने देखा होगा पर पिछले कई सालो से यहाँ फैले आतंकवाद के कारण यहां कम ही लोग पहुँच पाते है। उम्मीद है कि आने वाले सालो में यहां शांतिपूर्ण माहौल हो ताकि यहां जाने का हम अपना सपना पूरा कर पाए।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट कर ये जरुर बताये कि अगर आपको कभी मौका मिले तो आप इनमे से कौन से हिल स्टेशन पर जाना चाहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post